लॉगिन

CG चरित्र शंका में पत्नी की हत्या : आरोपी पति गिरफ्तार, इंटरनल पार्ट में बांस डालकर उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh November 13, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG चरित्र शंका में पत्नी की हत्या : आरोपी पति गिरफ्तार, इंटरनल पार्ट में बांस डालकर उतारा मौत के घाट

CG चरित्र शंका में पत्नी की हत्या : आरोपी पति गिरफ्तार, इंटरनल पार्ट में बांस डालकर उतारा मौत के घाट

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया में पत्नी की नृशंस हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

दरअसल यह पूरा मामला थाना पटना क्षेत्र का है। जहां के महादेव पारा निवासी आरोपी विशाल सिंह अपनी पत्नि के ऊपर चरित्र शंका करता था। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि, उसकी पत्नी मिलने के लिए नहीं आती थी। मैं उसे बार- बार मिलने के लिए बोलता था जिससे वह गुस्से में लड़ाई-झगड़ा करती थी। जिसके बाद उसने एक दिन आधी रात को पत्नी सुनीता के पहने हुए साड़ी से ही उसका गला दबा दिया।

लोहे के फाइल से किया वार 

इसके बाद उसने आगे बताया कि, पास में पड़े लोहे के फाइल (रैती) से उसके माथे पर वार किया। वार इतनी जोरदार थी की पत्नी सुनीता वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ी। यही नहीं उसने नीचता का हद पार करते ही बांस के डण्डे को उसके इंटरनल पार्ट में डाल दिया। जिसके कारण उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में आरोपी विशाल सिंह उम्र 35 साल के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds