लॉगिन

राज्य शासन ने किए पुलिस अधिकारियो के तबादले, एएसपी-सीएसपी-डीएसपी स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला

Chhattisgarh March 13, 2023 रिपोर्टर: shailesh
राज्य शासन ने किए पुलिस अधिकारियो के तबादले, एएसपी-सीएसपी-डीएसपी स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला

राज्य शासन ने किए पुलिस अधिकारियो के तबादले, एएसपी-सीएसपी-डीएसपी स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला

रायपुर: सोमवार को राज्य शासन की ओर से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इसमें रायपुर के अलावा बीजापुर, जगदलपुर के अफसर हैं। इनका रायपुर हेडक्वाटर्स से लेकर क्राइम सेक्शन, थानों और खास तौर पर ACB में ट्रांसफर किया गया है।

आईपीएस गौरव रामप्रवेश राय एएसपी (आपरेशन) बीजापुर को एएसपी एसीबी रायपुर, ओम प्रकाश चंदेल एएसपी सुकमा को एएसपी मुख्यालय एसीबी रायपुर, कीर्तन राठौर एएसपीग्रामीण रायपुर को एएसपी एसीबी रायपुर, नीरज चंद्राकर उप सेनानी 19 वी वाहिनी छसबल जगदलपुर को एएसपी ग्रामीण रायपुर, मनोज ध्रुव उप पुलिस अधीक्षक एटीएस वि.शा. पुलिस मुख्यालय रायपुर को सीएसपी सिविल लाइन रायपुर, राजीव शर्मा सीएसपी उरला को उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) दुर्ग/उप पुलिस अधीक्षक, एटीएस वि.शा. पुलिस मुख्यालय रायपुर, वीरेंद्र चतुर्वेदी सीएसपी सिविल लाइन रायपुर, उप पुलिस अधीक्षक जिला विशेष शाखा रायपुर, अविनाश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक जिला विशेष शाखा रायपुर को सीएसपी उरला रायपुर को स्थानातरित किया गया है|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds