Raigarh News: रायगढ़ में हाथी के हमले से एक की मौत, साथियों ने भागकर बचाई जान

रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथी कि हमले से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। पूरा मामला धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज कमोशीनडांड बीट का है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले में हाथी और मानव के बीच द्वंद में इंसानों की मौत का सिलसिला जारी है। इसी क्रम मे धर्मजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के जमरगी डी बीट के जंगल में हाथी ने आज सुबह तकरीबन 7 बजे रामपुर निवासी रमलू तिर्की को कुचल कर मौत उतार दिया। बताया जा रहा है की ग्रामीण अपने साथियों के साथ फसल रखवानी कर रहा था, इसी दौरान हाथी से आमना सामना हो जाने के बाद हाथी ने उसे कुचलकर मारा डाला वहीं उसके साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाकर गांव पहुंचकर गांव वालों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत होने की जानकारी मिलते ही धर्मजयगढ़ वन मंडल की टीम मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds