लॉगिन

रूस का गूगल पर अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना, धरती पर इतनी रकम का अस्तित्व ही नहीं

World November 1, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
रूस का गूगल पर अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना, धरती पर इतनी रकम का अस्तित्व ही नहीं

रूस का गूगल पर अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना, धरती पर इतनी रकम का अस्तित्व ही नहीं

Russia Fine on Google ; रूस और गूगल के बीच जारी संघर्ष अब अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया है। 2022 से रूस यूक्रेन के खिलाफ जमीनी जंग लड़ रहा है, जबकि अमेरिका से उसकी आर्थिक तनातनी जारी है। यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए, लेकिन इस बार रूस ने अमेरिका की दिग्गज कंपनी गूगल पर ऐसा जुर्माना लगाया है, जिसकी राशि इतनी बड़ी है कि धरती पर इसका कोई अस्तित्व नहीं।

मॉस्को कोर्ट ने गूगल पर 2.5 डेसिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। यह राशि इतनी विशाल है कि इसे गिनने में ही असंख्य जीरो जुड़ जाएंगे — अमेरिकी गणना के हिसाब से 36 शून्य और ब्रिटिश के अनुसार 60 शून्य। मामला तब शुरू हुआ जब गूगल ने क्रेमलिन समर्थक मीडिया चैनलों जैसे ज़ारग्रेड टीवी और आरआईए फैन के यूट्यूब अकाउंट बंद कर दिए, जिसके बाद मॉस्को कोर्ट ने उन्हें बहाल करने का आदेश दिया और पालन न करने पर 100,000 रूबल प्रतिदिन का जुर्माना लगाया।

यूक्रेन युद्ध के बाद यूट्यूब ने अन्य रूसी सरकारी चैनलों के अकाउंट भी बंद कर दिए, जिससे रूसी मीडिया कंपनियों ने गूगल पर मुकदमा दायर किया। इससे जुर्माने की राशि बढ़ती चली गई। इसके अलावा रूस में गूगल का आंशिक परिचालन जारी है, लेकिन रूस द्वारा गूगल के बैंक खाते जब्त किए जाने के बाद उसकी रूसी सहायक कंपनी ने दिवालियापन का आवेदन कर दिया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds