Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम

नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत जारी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पिछले कुछ महीनों से राष्ट्रीय स्तर पर दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में कीमतें जस के तस बनी हुई हैं।

देश में राष्ट्रीय स्तर पर आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव मई 2022 में हुआ था। उस दौरान सरकार द्वारा पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये की एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत

दिल्ली में पेट्रोल 96. 72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

जयपुर में पेट्रोल 108.62 रुपये और डीजल 93.84 रुपये प्रति लीटर

पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम में पेट्रोल 97.01 रुपये और डीजल 89.88 रुपये प्रति लीटर

कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड का भाव 82.78 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई का भाव 76.68 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

आप भी केवल एक क्लिक पर अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपने शहर के ताजा पेट्रोल-डीजल के दाम पता लग जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds