लॉगिन

पुलिस कस्टडी में मौत को लेकर सीएम साय ने दिया बड़ा बयान, “कांग्रेस नेताओं को संयम बरतने की दी सलाह”

Chhattisgarh October 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
पुलिस कस्टडी में मौत को लेकर सीएम साय ने दिया बड़ा बयान, “कांग्रेस नेताओं को संयम बरतने की दी सलाह”

पुलिस कस्टडी में मौत को लेकर सीएम साय ने दिया बड़ा बयान, “कांग्रेस नेताओं को संयम बरतने की दी सलाह”

रायपुर : बलरामपुर के कोतवाली थाने में एनएचएम कर्मी की कस्टोडियल डेथ को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवाब दिया है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं को संयम बरतने की सलाह देते हुए कानून को अपने हाथ में नहीं लेने कहा है. सीएम विष्णुदेव साय ने बलरामपुर की घटना को लेकर कहा कि महिला गायब हुई थी. उसके पति को पूछताछ के लिए बुलाए थे. इस मामले पर जांच की जा रही है कि मामला क्या है|

मुख्यमंत्री साय ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान का भी जवाब दिया और कहा, “कांग्रेस के जो बड़े नेता हैं, उन्हें संयम से काम लेना चाहिए और कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए. कानून है, सरकार है और कानून जो बोलेगा, उसी के आधार पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी.” इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रही घटनाओं पर कांग्रेस के जोर देने पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार ऐसे प्रयास करती है, यह उनके विषय हैं|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds