लॉगिन

पुणे टेस्ट के तीसरे दिन जायसवाल का धुआंधार अर्धशतक

Sports October 26, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
पुणे टेस्ट के तीसरे दिन जायसवाल का धुआंधार अर्धशतक

पुणे टेस्ट के तीसरे दिन जायसवाल का धुआंधार अर्धशतक

India vs New zealand 2nd test day 3 live score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। 359 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम को एक शानदार शुरुआत मिली, जिसमें यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी ने तेज़ गति से रन बनाए। जायसवाल ने महज़ 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज़ अर्धशतक है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे टेस्ट का आज (शनिवार) को तीसरा दिन है। न्यूजीलैंड ने इस टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कीवी टीम अपनी दूसरी पारी में कल के 198/5 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। ग्लेन फिलिप्स और टॉम ब्लंडेल क्रीज पर उतरे। न्यूजीलैंड ने भारत को 359 रनों का टारगेट दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds