लॉगिन

छत्तीसगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति: राज्यपाल डेका ने किया स्वागत, एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Chhattisgarh October 25, 2024 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति: राज्यपाल डेका ने किया स्वागत, एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

छत्तीसगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति: राज्यपाल डेका ने किया स्वागत, एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल रमेन डेका और सीएम विष्णुदेव साय ने एयरपोर्ट में स्वागत किया। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, डिप्टी सीएम अरुण साव भी स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। राष्ट्रपति मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं इस दौरान एयरपोर्ट से एम्स तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। सुरक्षा में 1 हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति  मुर्मू नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी  मुर्मू कल 26 अक्टूबर को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के साथ करेंगी। साथ ही आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस और आयुष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के हाथों जारी होगी महतारी वंदन योजना की राशि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों महतारी वंदन योजना की राशि जारी होगी। दिवाली से पहले महतारी वंदन की राशि जारी होगी। राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन की 9वीं किश्त जारी करेंगी। 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरित करेंगी। पुरखौती मुक्तांगन में आज शाम राशि जारी करेंगी। महतारी वंदन योजना के तहत 5227 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds