लॉगिन

CG POLITICS : सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले, “रायपुर शहर की एक प्रतिशत जनता भी नहीं जानती कौन है आकाश शर्मा?”

Chhattisgarh October 23, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG POLITICS : सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले, “रायपुर शहर की एक प्रतिशत जनता भी नहीं जानती कौन है आकाश शर्मा?”

CG POLITICS : सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले, “रायपुर शहर की एक प्रतिशत जनता भी नहीं जानती कौन है आकाश शर्मा?”

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव का अब रंग चढ़ने लगा है. आज शुभ मुहूर्त में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने नामांकन जाम किया. इस दौरान सांसद बृजमोहन ने कहा, रायपुर दक्षिण की जनता कांग्रेस को 35 सालों से सबक सिखाती रही है, इस बार भी सबक सिखाएगी|

बृजमोहन ने कहा, सुनील सोनी ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में मुहूर्त का नामांकन दाखिल किया है. इस नामांकन में मृत्युंजय दुबे और खेमराज बैध प्रस्तावक बने. 25 तारीख को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ दोबारा सुनील सोनी नामांकन भरेंगे. मुझे लगता है कि कांग्रेस को स्थानीय प्रत्याशी नहीं मिला इसलिए एक ऐसे युवा को प्रत्याशी बनाया, जिसे रायपुर शहर के एक प्रतिशत जनता भी नहीं जानती है ना ही पहचानती है. उनका दक्षिण विधानसभा के विकास में कोई योगदान भी नहीं है.

मुहूर्त का नामांकन जमा करने को लेकर रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा, हम लोगों ने आज मुहूर्त का नामांकन जमा किया है. 25 तारीख को सभी नेताओं के साथ फिर हम नामांकन जमा करेंगे|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds