CG : जेल में महिलाओं की करवा चौथ, ऐसी बैरक मिलेगी जहां से देख सकेंगी चांद

रायपुर। रविवार को करवा चौथ है। महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। चांद को देख व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ पर आज सेंट्रल जेल में बंद महिला कैदी जेल से ही अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। इस बार 5 महिला कैदियों ने व्रत रखने की इच्छा जाहिर की है, जिनके के लिए जेल में पूजा की खास व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि 5 महिलाएं जेल में करवा चौथ का व्रत रखेंगी। चांद का दीदार कर सकें, ऐसी बैरक की व्यवस्था की गई है। सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य ने बताया कि करवा चौथ का व्रत रखने वाली सभी पांच महिला बंदियों की सूची तैयार की गई है।

महिलाओं को व्रत से जुड़ी सभी जरूरी चीजें भी उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाओं को वीडियो कॉल के जरिए पति देखने जैसी सुविधा नहीं मिलेगी। सभी नियमों से महिलाओं को अवगत कराया गया है। पांच महिलाएं विवाह के बाद घर में करवा चौथ पर व्रत रखा करती थी। महिलाओं ने व्रत रखने की इच्छा जताई। श्री शांडिल्य ने बताया कि जेल नियमों के हिसाब से जो हो सकता है वे कर रहे हैं। पति के दीदार कराना तो संभव नहीं है।लेकिन ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि महिलाएं चांद को देखकर अपना व्रत तोड़ सकें। व्रत के लिए जो जरूरत की चीजें होंगी, उन्हें मुहैया कराई जाएगी।

महिला कैदी जेल के भीतर अपने बैरक से ही चांद को देखेंगी। प्रशासन का कहना है कि बैरक से चांद दिखाई देता है। अपना व्रत तोड़ने के लिए महिलाओं को बैरक के पास चांद आने का इंतजार रहेगा। बैरक से ही पूजा करेंगी। महिलाओं को व्रत से संबंधित करवा, छलनी और पूजन की अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। पिछले साल दर्जन महिलाओं ने व्रत रखा था। इस बार केवल पांच ने इच्छा जाहिर की है। कई महिला कैदी ऐसी भी है जिनके पति भी जेल में कैदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds