लॉगिन

पैसो के विवाद में दो भाइयो ने मिलकर युवक को पिटा, युवक की हुई मौत

Chhattisgarh March 7, 2023 रिपोर्टर: shailesh
पैसो के विवाद में दो भाइयो ने मिलकर युवक को पिटा, युवक की हुई मौत

पैसो के विवाद में दो भाइयो ने मिलकर युवक को पिटा, युवक की हुई मौत

रायपुर: दुर्ग जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। दो परिवारों में पैसों को लेकर पुराना विवाद था। इसके बाद जब फिर से विवाद हुआ, तब 2 लोगों ने मिलकर युवक की जान ले ली है।

शांतिनगर के अंबेडकर आवास में रहने वाले मुकेश लांजेवार(26) ने कुछ समय पहले पड़ोस में रहने वाले शिव श्याम कुंवर को 2500 रुपए दिए थे। जिसे शिव वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के परिवारों के बीच कई बार विवाद हो चुका था।

बताया गया कि सोमवार को फिर से मुकेश और शिव के बीच में विवाद होने लगा। फिर विवाद इतना बढ़ा गया कि शिव का भाई सतीश भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद विवाद और बढ़ता चला गया। इसी दौरान शिव और सतीश ने मुकेश को पीटना शुरू कर दिया।

दोनों ने मिलकर मुकेश को इतना पीटा कि वह बुरी तरह से घायल हो गया था। घटना के बाद आरोपी शिव और सतीश मौके से भाग निकले थे। वहीं मुकेश अपने घर में जाकर सो गया। वहीं, सोमवार शाम तक जब वह सोकर नहीं उठा, तब घरवालों ने उसे देखा। जिसके बाद पता चला कि युवक की मौत हो गई है।

इसके बाद पुलिस से भी मामले में शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने शिव और सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds