लॉगिन

VIDEO : हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, सीएम साय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हरियाणा रवाना

Chhattisgarh October 17, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, सीएम साय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हरियाणा रवाना

VIDEO : हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, सीएम साय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हरियाणा रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरियाणा रवाना हुए। दौरे की जानकारी देते हुए सीएम साय ने कहा, हरियाणा में आज नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में हम शामिल होने जा रहे हैं। हमारे साथ दोनों उपमुख्यमंत्री भी जा रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री के साथ बैठक भी है।

https://x.com/i/status/1846740720079851650

बता दें कि नायब सिंह सैनी दूसरी बार आज हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सैनी के अलावा कई विधायकों को मंत्री पद की शपथ भी दिलाई जा सकती है। सैनी के सियासी सफर पर एक नजर डालें तो 2009 के विधानसभा चुनाव में नारायण गढ़ सीट पर उनका जमानत जब्त हो गया था। करीब 15 वर्षों के बाद वह हरियाणा की दूसरी बार कमान संभालने जा रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds