हत्याकांड से भड़का आक्रोश, शहर में कई जगहों पर आगजनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सोमवार को बड़ा बवाल हो गया है। आक्रोशित शहरवासियों ने जगह-जगह पर आगजनी शुरू कर दी है। कई जगहों पर पुरानी गाड़ियों और कबाड़ में आग लगा दी गई है। बदमाश कुलदीप साहू को घर भी शहरवासियों ने फूंक दिया है। वहीं उग्र भीड़ ने SDM को दोड़ाया तो उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। उधर बदमाश कुलदीप साहू का कांग्रेस पार्टी से कनेक्शन सामने आया है।

उल्लेखनीय है कि, सूरजपुर थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल​​​​​ तालिब शेख के घर में घुसकर रविवार की देर रात एक स्थानीय बदमाश ने उनकी पत्नी और बेटी की तलवार और चाकू से काटकर हत्या कर दी। घर के भीतर ही मर्डर करने के बाद दोनों की लाश अर्धनग्न अवस्था में घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर फेंक नहर के पास खेत में फेंक दिया। आरोपी बदमाश कुलदीप साहू ने पुलिस पर फायरिंग भी की है। मामला सूरजपुर जिला मुख्यालय का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds