लॉगिन

ENG vs PAK: इंग्लिश बैटर जो रूट ने रचा इतिहास, WTC के पहले बैटर बनें

Sports October 9, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
ENG vs PAK: इंग्लिश बैटर जो रूट ने रचा इतिहास, WTC के पहले बैटर बनें

ENG vs PAK: इंग्लिश बैटर जो रूट ने रचा इतिहास, WTC के पहले बैटर बनें

ENG vs PAK: इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट ने नया कीर्तिमान रच दिया है। मुल्तान टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को जो रूट ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 5000 रन बना लिए हैं। ऐसा करने वाले रूट इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जो रुट को 5000 रन पूरे करने के लिए 32 रनों की आवश्यकता थी।

ENG vs PAK: उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में 54 गेंदों में 2 चौके लगाकर 32 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल कर ली। जो रूट 59 मैचों में 5005 रन बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन 3904 रनों के साथ दूसरे जबकि उनके हमवतन स्टीव स्मिथ 3484 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds