CG भाजपा नेताओं को पार्टी छोड़ने का फरमान : नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर दी चेतावनी, सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने का आरोप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो भाजपा नेताओं को पार्टी छोड़ने का फरमान जारी किया है। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर नक्सलियों के मद्देड एरिया कमेटी के सचिव बुचन्नना ने प्रेस नोट जारी किया है। भोपालपटनम के मंडल अध्यक्ष यालम वेंकेटश्वर और युवा मोर्चा नेता बिलाल खान पर गांव- गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने का आरोप लगाया है।

दरअसल भोपालपटनम के दो भाजपा नेताओं को पार्टी छोड़ने का फरमान जारी किया है। नक्सल नेता ने पटनम के आस-पास के आश्रम और पोटाकेबिन के अधीक्षकों से 20 से 30 हजार रुपए वसूली करने और पैसा ना देने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। नक्सल नेता ने यालम वेंकेटेश्वर और बिलाल खान को भाजपा छोड़ने की चेतावनी दी है। वहीं नक्सल नेता ने लोगों से भाजपा के सदस्यता अभियान से दूरी बनाने को भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds