कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा राजधानी पहुंची विशाल आमसभा में तब्दील

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 6वें दिन सड्डू से निकलकर गांधी मैदान में विशाल आमसभा में तब्दील हुई। छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, सह-प्रभारी एस.ए. सम्पत, जरिता लेफतलांग, विजय जागिड़ सहित वरिष्ठ नेता पंडरी से न्याय यात्रा में शामिल हुये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह सेवादल के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा ध्वज गीत और राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के गायन के साथ यात्रा की शुरूआत हुई। सड्डू से गांधी मैदान तक 8 किमी तक सैंकड़ो स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न व्यापारिक संगठनो आम नागरिको ने यात्रा का स्वागत किया।
गांधी मैदान में हुये आम सभा को संबोधित करते हुये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के समापन विशाल आमसभा को संबोधित करते हुये कहा कि 10 महिने सरकार के बीत जाने के बाद जो यात्रा निकाली है 130 किमी की न्याय यात्रा इस यात्रा को सफलता से आयोजित करने के लिये आम जन को इस यात्रा से जोड़ने के लिये इस भीषण उमस और गर्मी में 130 किमी चलकर सड़को पर इस सरकार की जो नाकामिया है उसको रेखांकिंत करने का काम किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को बधाई दिया और पूरे प्रदेश कांग्रेस कमेटी को बधाई दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज विशाल आमसभा को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का मकसद छत्तीसगढ़ की जनता की हक की लड़ाई लड़े और सरकार की नाकामियो को जनता तक पहुंचाये। इस 9 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को जलने में मजबूर कर दिया और छत्तीसगढ़ को दूसरा मणीपुर बनाने जा रहा है। 9 महीने की सरकार में लगातार लूट, चोरी, हत्या, डकैती, चैन स्नैचिंग और छोटी बच्ची से लेकर माता, बहने सुरक्षित नहीं है। शाम 6 बजे के बाद घर से निकलने में माता बहने दहशत में है। 6 दिन की यात्रा में गांव वाले से चर्चा किए, छोटे बच्चे, बुजुर्गो और सभी लोगो से मिले और देखा लेकिन गांव वाले के चेहरे में कोई चमक नहीं है। सभी के मन में भाजपा सरकार के खिलाफ में डर समाया हुआ है, भयभीत है और इन सरकार के खिलाफ में छत्तीसगढ़ की जनता का आक्रोश और गुस्सा है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विशाल आमसभा को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध बहुत बढ़ गये है। लूट, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी आये दिन हो रहे है। विष्णुदेव साय का कुशासन चल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव का क्षेत्र जशपुर में रक्षाबंधन के दिन एक बहन का 9 लोगों ने मिलकर बलात्कार किया। कांग्रेस कमेटी के जांच दल को उस लड़की से मिलने नही दिया गया। यह विष्णुदेव सरकार का कुशासन है। पत्थलगांव में हत्या, चोरी हो रही सीतापुर, अंबिकापुर सभी जगह हत्याये हो रही है। मारवाही, मनेन्द्रगढ़ हो वहां भी हत्याये हो रही है। बाबा गुरु घासीदास के स्तंभ को जलाया और काटा गया जिसने भी यह अन्याय किया है, हमने मांग किया सीबीआई जांच करवा लो लेकिन सरकार ने जांच नहीं कराया। भाजपा ने खुद अपनी पार्टी के लोगों से दंगा कराने की कोशिश की। कलेक्टर और एसपी ऑफिस जला दिये गये। जेल अंदर उन लोगों को बंद किया जो उसमें शामिल नहीं थे। देवेन्द्र यादव वहां गया तो उसके जेल में डाल दिया। विष्णुदेव कह रहे अपराध नही हो रहा है, तो नेशनल क्राइम की रिपोर्ट पढ़ना चाहिये कि छत्तीसगढ़ मे अपराध बढ़ रहे है और छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिये वातावरण सुरक्षित नही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशाल आमसभा को संबोधित करते हुये कहा कि इस यात्रा से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुयी है और सवाल पूछ रही है कि हमारी सरकार को 1 साल भी नहीं बीता 9 महीने हुआ है 10वां चल रहा है। भाजपा ने स्लोगन दिया कि विष्णु का सुशासन और 9 महीने में विष्णु का सुशासन तार-पार हो गया हैं। कोई क्षेत्र, शहर, गांव नहीं बचा है, जहां अपराध न बढ़े हो। सुदुर बस्तर में महिलाओं के बलात्कार होते है और एफआईआर नहीं होता।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने विशाल आमसभा को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी को आम जनता का विश्वास फिर से हासिल करना है कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है। जिस-जिस राज्य में डबल इंजन की सरकार है वहां बिजली के दर सबसे ज्यादा है। भाजपा के सरकार आते ही आम जनता के जेब से पैसा निकालने का काम किया, स्कूलो को बंद करने का काम भाजपा की सरकार ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने किया। स्वागत भाषण गिरीश दुबे, आभार प्रदर्शन एजाज ढेबर ने किया। कार्यक्रम में संबोधन पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहन मरकाम, पूर्व विधायक अरुण वोरा, महामंत्री सुबोध हरितवाल ने किया।