बालों में तेल लगाने से पहले कर लें दिन का विचार, जानें इससे जुड़े नियम

स्वस्थ बालों के लिए तेल लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। पुरुष तो लगभग रोज ही नहाने से पहले सिर में तेल डाल लेते हैं। महिलाएं भी हफ्ते में कम से कम दो बार तेल जरुर लगाती हैं। तेल लगाने से बालों के साथ-साथ शरीर को भी फायदा पहुंचता है। जहां एक ओर बाल मजबूत होते हैं वहीं दूसरी ओर शरीर को रूखी त्वचा से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही तेल की मालिश करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और रक्त संचार बढ़ता है। लेकिन शास्त्रों में तेल लगाने को लेकर कुछ नियम बताये गये हैं। अगर उन नियमों को ध्यान में रखा जाए, तो ग्रहों के दोष नहीं लगते। आईये आपके बतायें कि शास्त्रों में तेल लगाने के जुड़े क्या नियम हैं। –

इन दिनों में ना लगाएं तेल

रविवार

शास्त्रों के अनुसार, रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। इस दिन तेल लगाने से शरीर का ताप बढ़ जाता है। जिसके कारण सेहत और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए इस दिन तेल ना लगायें।

मंगलवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन तेल नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ये दिन भगवान हनुमान का होता है। इस दिन तेल लगाने से उम्र कम हो जाती है।

गुरुवार

गुरुवार के दिन बालों को धोने और तेल लगाने से मना किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन तेल लगाने से गुरु नाराज होते हैं और कर्ज का बोझ बढ़ता है। साथ ही आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है।

शुक्रवार

शास्त्रों के अनुसार, शुक्रवार के दिन भी तेल नहीं लगाना चाहिए। इस दिन तेल लगाने से दरिद्रता आती है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान खत्म हो जाता है।

किस दिन तेल लगाना शुभ

शास्त्रों के मुताबिक सोमवार, बुधवार और शनिवार के दिन तेल लगाना शुभ माना जाता है। इन दिनों में तेल लगाने से धन ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। शनिवार को शनि महाराज को भी तेल चढ़ाना चाहिए। शनि को प्रसन्न होने से जीवन की बाधाएं कम होती हैं और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button