भोग लगाने के विवाद पर नाबालिग युवती के मुह में डाला जलती हुई लकड़ी, युवती की हालत गंभीर

महासमुंद : जय गुरुदेव मानस आश्रम पतेरापाली में भोग लगाने के विवाद पर 3 सेवादारों ने एक नाबालिग लड़की के मुंह में जलती हुई लकड़ी डाल दी। साथ ही लाठी से उसकी बेरहमी से पिटाई भी की, युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, फिलहाल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को मनीष सिन्हा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी छोटी बहन जागृति सिन्हा को सेवादार नरेश पटेल, भोजराम साहू और राकेश दीवान ने जमकर प्रताड़ित किया। बहन के साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की नीयत से उसकी लाठी से बेरहमी से पिटाई की गई। इस पर भी आरोपियों का मन नहीं भरा, तो उसके मुंह में जलती हुई लकड़ी डाल दी। इससे उसका मुंह, गला, जीभ गंभीर रूप से जल गया है।

सेवादारों ने लड़की के शरीर के अन्य हिस्सों को भी जला दिया है। आरोपियों ने उसकी जांघ, पैर, पीठ को भी जला दिया है। पीड़िता को गंभीर हालत में बागबहरा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जागृति आश्रम में महिला सेवादार के रूप में काम करती थी। 28 फरवरी को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

नाबालिग की हालत गंभीर

घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम लड़की का बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने पीड़िता जागृति सिन्हा की हालत गंभीर बताई है, हालांकि उन्होंने कहा कि समय पर इलाज मिलने के कारण लड़की की जान बच गई, अगर थोड़ी भी देर हो जाती, तो उसकी मौत हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds