उर्फी जावेद ने ‘लॉक अप 2’ में आने पर तोड़ी चुप्पी! पैपराजी से बोलीं- मेरे बिना आपका क्या होगा

मुंबई: उर्फी जावेद मनोरंजन जगत में अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने फैशन सेंस के लोगों को कई बार हैरान किया है। इतना ही नहीं, उर्फी अपने अलग अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करती रहती हैं। लेकिन अभिनेत्री को कभी भी ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ा है। आए दिन मुंबई की सड़कों पर नए-नए कपड़ों में स्पॉट होने वाली उर्फी आज भी नए अवतार में स्पॉट हुईं। लेकिन हम आपको इस रिपोर्ट में उनकी ड्रेस नहीं बल्कि उनके द्वारा कंगना रणौत के चर्चित रियलिटी शो में आने की खबरों को लेकर किए गए खुलासे के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं उर्फी ने इस बात पर क्या कहा….

पिछले दिनों खबरें आई थी कि उर्फी जावेद जल्द ही कंगना रणौत के शो चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप’ का हिस्सा बनने जा रही हैं। आखिरकार आज उर्फी जावेद ने मीडिया में काफी समय से चल रही इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। अफवाहें थीं कि शो के लिए उर्फी जावेद से संपर्क किया गया है। हालांकि, लगातार चल रही इन गपशप को खारिज करते हुए, उर्फी ने पैपराजी को बताया कि उन्हें ‘लॉक अप 2’ के लिए संपर्क नहीं किया गया है।

हरे रंग की कट आउट टू-पीस ड्रेस में नजर आई उर्फी

पैपराजी ने जब उर्फी से कि, ‘क्या वह रियलिटी शो लॉक अप 2 में एंट्री करने वाली हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके लिए संपर्क नहीं किया गया है और न ही वह ऐसा नहीं करना चाहती हैं। अगर मैं दो या तीन महीने के लिए बाहर जाती हूं, तो आप लोग क्या करेंगे मेरे बिना।’ उर्फी जावेद को आज हरे रंग की कट आउट टू-पीस ड्रेस में देखा गया था। इस ड्रेस में वह हाई-नेक शॉर्ट टॉप और उसी रंग की फिटेड मिनी स्कर्ट पहन रखी थी।

उर्फी ने ‘लॉक अप’ के साथ-साथ अपनी ड्रेस के बारे में भी बात की

पॉपुलर पैपराजी हैंडल विरल भयानी द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में, उर्फी को ‘लॉक अप’ के साथ-साथ अपनी ड्रेस के बारे में भी बात की। जब पैपराजी ने उर्फी से उनकी ड्रेस का नाम पूछा, तो उन्होंने बस इतना कहा, ‘ड्रेस का नाम क्या होता है? इसका नाम है शीला की जवानी।’ अभी कुछ पहले ही उर्फी जावेद ने ‘द डर्टी मैगजीन के लिए  फोटोशूट कराया है, जो बिग बॉस ओटीटी के बाद से उनके करियर के लिए बड़ा मुकाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds