लॉगिन

CG सावन का चौथा सोमवार : गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे अमरकंटक, ज्वालेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

Chhattisgarh August 12, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG सावन का चौथा सोमवार : गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे अमरकंटक, ज्वालेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

CG सावन का चौथा सोमवार : गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे अमरकंटक, ज्वालेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा अमरकंटक पहुंचे। सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर उन्होंने ज्वालेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की।

इससे पहले रविवार को गृहमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में कांवरियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। इसके बाद उन्होंने कांवरियों को स्वयं भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष व्यवस्था करवाया है। जिससे की श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो।

कांवरियों के लिए किए गए हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 श्री शर्मा के निर्देशानुसार, कांवरियों के लिए 15 से ज्यादा जगहों पर चिकित्सकों     और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा के दौरान सुरक्षा का भी प्रबंध किया गया है। जिनमें 4 पुलिस पेट्रोलिंग की टीम और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी शामिल है। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

ठहरने और खाने की भी व्यवस्था 

कांवरियों के लिए 20 से ज्यादा स्थानों पर ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निशुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। इसमें दाल-भात, सब्जी, मिठाई, खीर, पुड़ी और हलवा शामिल है। इन व्यवस्थाओं की निगरानी में बोलबम समन्यव समिति और स्थानीय अधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds