लॉगिन

100 एकड़ से ज्यादा जंगलों की कटाई कर भूमाफियाओं ने किया कब्जा, कार्यवाही नहीं होने पर टीएस सिंहदेव ने कही भूख हड़ताल पर जाने की बात

Chhattisgarh August 7, 2024 रिपोर्टर: shailesh
100 एकड़ से ज्यादा जंगलों की कटाई कर भूमाफियाओं ने किया कब्जा, कार्यवाही नहीं होने पर  टीएस सिंहदेव ने कही भूख हड़ताल पर जाने की बात

100 एकड़ से ज्यादा जंगलों की कटाई कर भूमाफियाओं ने किया कब्जा, कार्यवाही नहीं होने पर टीएस सिंहदेव ने कही भूख हड़ताल पर जाने की बात

अंबिकापुर : अंबिकापुर शहर के ग्राम बधियाचुआ में जंगलों की कटाई, भूमाफियाओं का कब्जा और जिला प्रशासन की कार्रवाई कुछ भी नहीं हो रही। जिससे नाराज होकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही हैं।

दरअसल यह पूरा मामला अंबिकापुर शहर से लगे बधियाचुआ ग्राम पंचायत का है। जहां 100 एकड़ से अधिक जमीन पर भू माफियाओं के द्वारा जंगलों की कटाई कर कब्जा कर लिया गया है। ग्राम पंचायत के उप सरपंच के द्वारा कई बार जिला प्रशासन व वन विभाग को लिखित में शिकायत दी गई। बावजूद इसके आज तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद ग्राम पंचायत के लोगों ने पूर्व डिप्टी सीएम से इसकी शिकायत की गई तो इसकी जानकारी लगते ही ग्राम पंचायत बधियाचुआ के उस जंगल के क्षेत्र में पूर्व डिप्टी सीएम पहुंचे और देखा कि 100 एकड़ से अधिक की भूमि पर कब्जा दिख रहा है। लेकिन इसकी जानकारी वन विभाग को देने के बावजूद भी ग्रामीणों की बात को झूठ बतलाकर अपने आप को सही साबित करने में लगा हुआ है।

जिसको लेकर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर न्याय संगत बातों को नहीं सुना जाता है तो आने वाले दिनों में मैं भूख हड़ताल पर ग्रामीणों के साथ बैठूंगा। साथ ही यह भी कहा कि नियम और कानून के विपरीत हो रहा है तो कार्रवाई कीजिए, आखरी में प्रजातंत्र का क्या होता है जनमत का संग्रह। तो ऐसी नौबत क्यों आने दी जाए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds