सीएम विष्णुदेव साय ने शेयर किया रुद्रेश्वर महादेव का वीडियो, एक्स पर लिखा “रुद्रेश्वर महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे”

रायपुर। धमतरी के रुद्रेश्वर महादेव का वीडियो CM विष्णुदेव साय ने शेयर किया है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, पवित्र सावन मास के चौदहवें दिवस पर आइए जानते हैं धमतरी जिले के रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव के बारे में। रुद्रेश्वर महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने वन गमन के दौरान यहां स्थित भगवान रुद्रेश्वर की पूजा-अर्चना कर अपना आगे का मार्ग तय किया था। राम वन गमन क्षेत्र होने की वजह यहां की महत्ता बढ़ गई है। सावन मास में हर साल रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महीने भर तक रामायण पाठ होता है। कांवरिए सर्वप्रथम भगवान रुद्रेश्वर को जल चढ़ाने के बाद ही अन्य शिवालयों में जल अर्पित करने जाते हैं।

https://x.com/i/status/1819923713187254726

सावन को लेकर मंदिर की तैयारी पखवाड़े भर पहले से ही शुरू हो गई थी। रंगाई-पोताई के साथ ही मंदिर के चारों तरफ सफाई भी की गई है। बाहर पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण खान-पान की दुकानें भी यहां सावन में लग जाती हैं। सावन के सभी सोमवार को यहां विशेष श्रृंगार व पूजन किया जाता है। सुबह से शाम तक शिव महिमा के भजन-कीर्तन होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds