CG पवित्र सावन मास का तेरहवा दिन : पातालेश्वर महादेव का वीडियो सीएम साय ने किया शेयर, लिखा “पातालेश्वर महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे”

रायपुर : पातालेश्वर महादेव का वीडियो सीएम साय ने शेयर किया है।एक्स पोस्ट में सीएम ने लिखा, पवित्र सावन मास के तेरहवें दिवस पर आइए जानते हैं बिलासपुर जिले के मल्हार स्थित पातालेश्वर महादेव के बारे में। पातालेश्वर महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

मल्हार का इतिहास – पुराणों में वर्णित मल्लासुर दानव का संहार शिव ने किया था। इसके कारण उनका नाम मलारि, मल्लाल प्रचलित हुआ। यह नगर वर्तमान में मल्हार कहलाता है। मल्हार से प्राप्त कलचुरीकालीन 1164 ईं के शिलालेख में इन नगर को मल्लाल पत्त्न कहा गया है। विशेष तौर पर इस नगर का प्रचार तब अधिक हुआ जब यहाँ से डिडनेश्वरी देवी की प्राचीन प्रतिमा चोरी हो गई थी। तब समाचार पत्रों में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता रहा।

https://x.com/i/status/1819576426330575304

पालेश्वर मंदिर का मंडप अधिष्ठान ऊंचा है पर गर्भ गृह में जाने के लिए 5-6 पैड़ियाँ उतरना पड़ता है अर्थात गर्भगृह धरातल पर ही है। द्वार के बांई तरफ़ कच्छप वाहिनी यमुना एवं दांई तरफ़ मकर वाहिनी गंगा देवी की स्थानक मुद्रा में आदमकद प्रतिमा है। इनके साथ ही शिव के अन्य अनुचर भी स्थापित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds