लॉगिन

CG : लखेश्वर बघेल को नेता उप प्रतिपक्ष बनाए जाने की चर्चा पर डिप्टी सीएम का बयान, ‘कांग्रेस जन हित और प्रदेश हित से दूर जा चुकी है’

Chhattisgarh August 1, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : लखेश्वर बघेल को नेता उप प्रतिपक्ष बनाए जाने की चर्चा पर डिप्टी सीएम का बयान, ‘कांग्रेस जन हित और प्रदेश हित से दूर जा चुकी है’

CG : लखेश्वर बघेल को नेता उप प्रतिपक्ष बनाए जाने की चर्चा पर डिप्टी सीएम का बयान, ‘कांग्रेस जन हित और प्रदेश हित से दूर जा चुकी है’

रायपुर : जनसमस्या निवारण पखवाड़े पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जनसमस्या निवारण पखवाड़ा चल रहा है। जिसमें राशनकार्ड की समस्या, बिजली पानी की समस्या, आयुष्मान कार्ड भी बन रहा है। कई जगहों पर चिकित्सकीय जांच भी रही है। सरकार की कोशिश है कि ज्यादार समस्याओं का समाधान शिविर पर हो। प्रदेश स्तर पर मोनिटरिंग कर रहे हैं। आज बड़ा वृक्षारोपण बिलासपुर में है। वहीं जनसमस्या निवारण शिविर में भी जाऊंगा।

वहीं सीजीपीएससी को पारदर्शी किए जाने की तैयारी पर अरुण साव ने कहा कि एक समिति बनाई है ताकि पीएससी की परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष हो। कमेटी की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जैसे रिपोर्ट आएगी उस पर भी हमारी सरकार विचार करेगी। आधुनिक तकनीक में माध्यम से भी पारदर्शिता निष्पक्षता लानी है।

लखेश्वर बघेल को नेता उप प्रतिपक्ष बनाए जाने की चर्चा पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस का मामला.. किसे क्या बनाएंगे? जनता में कांग्रेस की प्रासंगिता समाप्त हो चुकी है। कांग्रेस जन हित और प्रदेश हित से दूर जा चुकी है। वहीं महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि 1 तारीख को महतारी वंदन की राशि जारी करना है। विष्णुदेव सरकार की माताओं बहनों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ के माताओं बहनों को राखी के उपहार स्वरूप आज 6 वीं किस्त जारी होगी। महतारी ऐप भी लांच कर रहे हैं। उसका भी लाभ माताओं बहनों को मिलेगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds