लॉगिन

CG : भाजपा कार्यालय में 2 अगस्त से फिर बैठेंगे मंत्री, आमजनता समस्याओं का करेंगे निदान

Chhattisgarh August 1, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : भाजपा कार्यालय में 2 अगस्त से फिर बैठेंगे मंत्री, आमजनता समस्याओं का करेंगे निदान

CG : भाजपा कार्यालय में 2 अगस्त से फिर बैठेंगे मंत्री, आमजनता समस्याओं का करेंगे निदान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश भाजपा ने बोरियाकला स्थित भाजपा मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सहयोग केंद्र की स्थापना की थी, यह सहयोग केंद्र शुरुआत में 15 दिनों तक संचालित हुआ, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते दो महीने बंद रहा|

लोकसभा चुनाव के बाद पुनः सहयोग केंद्र जुलाई में प्रारंभ हुआ, जो गत 9 जुलाई से बंद था, भाजपा का सहयोग केंद्र अब 2 अगस्त से फिर शुरू होने जा रहा है| भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 2 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद रहेंगे, जो भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के निदान व केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अधिकतम लोगों को लाभांवित करेंगे|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds