इवेंट में सोनम कपूर और शिल्पा शेट्टी ने अपने एथनिक लुक से लूटी महफिल

मुंबई  : मुंबई में एक इवेंट हुआ जहां फिल्मी सितारों ने अपना ग्लैमर अंदाज दिखाया। इस दौरान करण जौहर, टाइगर श्रॉफ और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए, लेकिन इस इवेंट की सारी लाइमलाइट सोनम कपूर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने लूटी।

इस इवेंट में दोनों अपने एथनिक लुक में लोगों के होश उड़ा दिए। सोशल मीडिया पर  सोनम और शिल्पा की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस एक्ट्रेसेस के इन लुक्स के कायल हो गए हैं, जिसके चलते फैंस कमेंट में रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

सोनम कपूर का अनारकली लुक

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर ने इस मौके पर मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा कस्टम-मेड ब्लैक एंड व्हाइट चिकनकारी जैकेट के साथ ऑफ-व्हाइट फ्लेयर्ड अनारकली-शरारा सेट पिक किया था, जिसमें वह हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस की ड्रेस का डीप नेक उन्हें हॉट लुक दे रहा था। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर ज्वेलरी कैरी की थी।

शिल्पा शेट्टी का व्हाइट साड़ी लुक

शिल्पा शेट्टी की बात करे तो, इस मौके पर उन्होंने व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी को चुना, जिसके साथ उन्होंने हैवी कढ़ाई वाले ब्लैक एंड व्हाइट ब्लाउज को पेयर किया था। हालांकि, ये उनकी साड़ी को ड्रेप करने का तरीका था, जिसमें वह कर्व्स खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट हो रहे थे। खुले बालों में वह किसी अप्सरा से कम नहीं गल रही थीं।

एक्ट्रेस के लुक की तारीफ करते हुए फैन ने लिखा, “मैं अपने 20 के दशक में ऐसा दिखने की सोच भी नहीं सकती।  एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार निकम्मा में नजर आईं थीं। अब जल्द ही वह रोहित शेट्टी के साथ इंडियन पुलिस का हिस्सा बनती दिखेंगी। एक्ट्रेस के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds