लॉगिन

Paris Olympics: महिला बॉक्सर प्रीति पवार ने की धमाकेदार शुरुआत, प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Sports July 28, 2024 रिपोर्टर: shailesh
Paris Olympics: महिला बॉक्सर प्रीति पवार ने की धमाकेदार शुरुआत, प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Paris Olympics: महिला बॉक्सर प्रीति पवार ने की धमाकेदार शुरुआत, प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

पेरिस: भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने वियतनाम की वो थी किम आन्ह को सर्वसम्मत फैसले में हराकर पेरिस ओलिंपिक में महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की ब्रॉन्ज मेडल विजेता और पहली बार ओलिंपिक खेलों में भाग ले रही प्रीति ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में 5-0 से जीत हासिल करके मुक्केबाजी में भारतीय अभियान की शानदार शुरुआत की।

हरियाणा की इस 20 वर्षीय मुक्केबाज को बीमार होने के कारण ओलिंपिक खेलों से कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। पहले राउंड में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और इस दौरान वियतनाम की मुक्केबाज उन पर हावी रही। भारत की मुक्केबाज ने इसके बाद हालांकि आक्रामक रवैया अपनाकर शानदार वापसी की और अगले दो राउंड में अपनी प्रतिद्वंदी को कोई मौका नहीं दिया।

प्रीति ने बेशक वियतनाम की बॉक्सर को हराकर ओलिंपिक में अपने अभियान की दमदार शुरुआत की है, लेकिन राउंड ऑफ-16 में उन्हें दमदार खेल दिखाना होगा। प्री क्वार्टर फाइनल में उन्हें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर वह क्वार्टरफाइनल में जीत हासिल कर लेती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंचेंगी तब उनके लिए मेडल की उम्मीद पक्की होगी। ऐसे में प्रीति को अपने इसी तरह के खेल को जारी रखना होगा।

ओलिंपिक से ठीक पहले बीमार थी प्रीति

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, ‘हमें बेहद खुशी है कि हमने जीत के साथ शुरुआत की। खेलों से पहले बीमार होने के बावजूद प्रीति न सिर्फ उससे उबरने में सफल रही, बल्कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और असाधारण साहस दिखाया।’

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds