लॉगिन

पीवी सिंधू ने एकतरफा जीत के साथ की शुरुआत, जानें कितने समय में समाप्त किया मैच

Sports July 28, 2024 रिपोर्टर: shailesh
पीवी सिंधू ने एकतरफा जीत के साथ की शुरुआत, जानें कितने समय में समाप्त किया मैच

पीवी सिंधू ने एकतरफा जीत के साथ की शुरुआत, जानें कितने समय में समाप्त किया मैच

पेरिस : दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत एकतरफा जीत के साथ की। सिंधू ने महिला एकल के ग्रुप चरण मुकाबले में रविवार को सीधे गेम में मालदीव की फातिमाथ अब्दुल रज्जाक नाबाह को हराया।

अब क्रिस्टिन कूबा से होगा मुकाबला

अपने लगातार तीसरे ओलंपिक पदक के लिए चुनौती पेश कर रहीं सिंधू ने अपने से कम रैंकिंग की खिलाड़ी को ग्रुप-एम के मुकाबले में 21-9, 21-6 से हराया। सिंधू ने महज 29 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया और अपनी प्रतिद्वंद्वी को किसी भी समय अपने ऊपर हावी होने का मौका नहीं दिया।

रियो ओलंपिक में रजत पदक और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य अपने नाम करने वाली 10वीं वरीयता प्राप्त सिंधू अब ग्रुप चरण के अपने दूसरे मुकाबले में बुधवार को विश्व की 75वें नंबर की खिलाड़ी एस्टोनिया की क्रिस्टिन कूबा का सामना करेंगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds