लॉगिन

नर्सिंग छात्रा से गैंगरेप की कोशिश, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

Chhattisgarh February 26, 2023 रिपोर्टर: shailesh
नर्सिंग छात्रा से गैंगरेप की कोशिश, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

नर्सिंग छात्रा से गैंगरेप की कोशिश, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

रायपुर : बिलासपुर में एक नर्सिंग छात्रा के साथ गैंगरेप की कोशिश करते हुए छेड़खानी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। शुक्रवार की देर शाम छात्रा अपने दोस्त के साथ बाइक में सवार होकर लगरा स्थित गवर्नमेंट हॉस्टल में रहने वाली सहेली से मिलने जा रही थी।

रास्ते में सुनसान जगह पर उन्हें देख चार युवकों ने बाइक अड़ाकर रोक लिया फिर दोस्त की पिटाई करते हुए छात्रा से छेड़खानी कर उसे संबंध बनाने का दबाव बनाते हुए झाड़ियों की तरफ लेकर जाने लगे। बदमाशों की हरकतों को देखकर युवती के दोस्त ने शोर मचाया, तब आरोपी वहां से भाग निकले।

सरकंडा टीआई फैजूल शाह ने बताया कि जांच के दौरान लगरा निवासी एक संदेही युवक भरत केंवट को पकड़कर पूछताछ की, तब उसने अपने नाबालिग दोस्त और दो अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम देना कबूल किया। उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस ने गांव के ही अजय पटेल (28) और छतलाल केंवट (23) के साथ ही नाबालिग को भी दबोच लिया।

युवती के दोस्त पीटकर की लूटपाट

बदमाशों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की। फिर छात्रा के दोस्त की बेरहमी से पिटाई करते हुए मोबाइल, आठ सौ रुपए और कास्मेटिक किट लूट लिए। उनके चंगुल से छूटे युवक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

युवक ने इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा और उसके दोस्त को लेकर सरकंडा थाने पहुंची। उनका बयान लेने के साथ ही केस दर्ज कर पूरी रात बदमाश लड़कों की जानकारी जुटाकर एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds