दिनेश कार्तिक ने रॉकी भाई को ठोका सलाम! तस्वीर में स्वैग देख फैंस हुए फिदा, वायरल हुआ फोटो

मुंबई : पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘केजीएफ 2’ ने जहां सिनेमाघरों में राज किया, वहीं उसके मुख्य कलाकार यश ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। कन्नड़ स्टार के फैंस पूरी देश में फैले हैं। लेकिन आपको इस बात को जानकर हैरानी होगी कि यश का एक फैन टीम इंडिया में भी है। ‘केजीएफ’ के बाद पैन इंडिया पर नाम हासिल कर चुके यश की तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। हाल ही में जो एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है उसमें अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह ‘केजीएफ’ स्टार यश के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए दिनेश कार्तिक ने यश को सलाम ठोका है। उन्होंने लिखा, ‘सलाम रॉकी भाई।’

आपको बता दें, कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें बताया जा रहा है कि दिनेश कार्तिक एक शादी में सुपरस्टार यश से मिले थे। एक ही मुलाकात में दोनों की काफी अच्छी दोस्ती हो गई है। इस तस्वीर में दोनों इंडियन आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं।  तस्वीर में जहां यश काले और लाल रंग के सूट में दिखाई दे रहे हैं, वहीं दिनेश कार्तिक ने नेवी ब्लू कढ़ाई वाली जैकेट और मैचिंग कुर्ता पहन रखा है। अपनी-अपनी फिल्ड में दोनों सुपरस्टार्स की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds