लॉगिन

शराब दूकान में विवाद के बाद युवक ने खुद के गले में चलाया कटर, ईलाज के दौरान मौत

Chhattisgarh February 25, 2023 रिपोर्टर: shailesh
शराब दूकान में विवाद के बाद युवक ने खुद के गले में चलाया कटर, ईलाज के दौरान मौत

शराब दूकान में विवाद के बाद युवक ने खुद के गले में चलाया कटर, ईलाज के दौरान मौत

रायपुर : राजधानी  के आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक युवक ने विवाद के बाद खुद के गले पर कटर चला लिया। घायल युवक की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। शराब दुकान में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात आजाद चौक थाना क्षेत्र के शराब दुकान में कुकुरबेड़ा निवासी संजू गायकवाड़ शराब पी रहा था। रात 9 बजे के करीब आश्रम चौक स्थित शराब दुकान के पास उसका 2 युवकों से किसी बात पर विवाद हुआ। पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिली है, उसमें संजू और दोनों युवकों के बीच झगड़ा होता दिख रहा है।

आदतन बदमाश है मृतक

इसके बाद संजू अपनी जेब से कटर निकालता है और अपने गले में मार लेता है। इसके बाद वो खुद ही अस्पताल जाता है, लेकिन शुक्रवार को एम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों से मिली शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संजू आजाद चौक में एक कार डेकोरेशन दुकान में काम करता था। पुलिस ने ये भी बताया कि संजू बदमाश प्रवृत्ति का था और उसका आए दिन किसी न किसी से झगड़ा होने की शिकायतें पुलिस के पास आती रहती थीं।

एम्स में ईलाज के दौरान मौत

थाना प्रभारी नितेश सिंह ने बताया कि संजू अपने हाथों से खुद का गला काटने के बाद घर पहुंचा। घरवालों को उसने चोट लगने की जानकारी दी। फिर वह घर से निकलकर इधर-उधर घूमने चला गया। कुछ देर घूमने के बाद वह दर्द बढ़ते ही खुद ही एम्स अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टर ने उसकी हालत देखी, तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती किया। पुलिस को इस घटना की जैसे ही सूचना मिली, उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds