लॉगिन

VIDEO : व्यापारी महिलाओं ने गुरूर नगर की पार्षद के साथ बीच सड़क की मारपीट, पार्षद ने की पुलिस से शिकायत

Chhattisgarh July 13, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : व्यापारी महिलाओं ने गुरूर नगर की पार्षद के साथ बीच सड़क की मारपीट, पार्षद ने की पुलिस से  शिकायत

VIDEO : व्यापारी महिलाओं ने गुरूर नगर की पार्षद के साथ बीच सड़क की मारपीट, पार्षद ने की पुलिस से शिकायत

बालोद : बालोद में व्यापारी महिलाओं ने गुरूर नगर की पार्षद कुंती सिन्हा के साथ बीच सड़क पर मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। घटना गुरुर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी महिलाएं पार्षद कुंती सिन्हा के घर पर पहुंची। इस दौरान उनके बीच कुछ विवाद हुआ। विवाद के बाद महिलाओं ने पार्षद के साथ मारपीट शुरू की। उन्होंने महिला पार्षद को सड़क पर धक्का दे दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया।

शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस 

इसके बाद पार्षद ने गुरूर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds