CG : निर्वस्त्र हालत में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक 25 साल की महिला की हत्या हो गई है। इस मामले की तहकीकात में पता चला कि, महिला के शरीर के कपड़े नहीं थे। इस घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस का कहना है कि, शायद इस महिला के साथ रेप हुआ है और उसके बाद इसकी हत्या कर दी गई है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई  है।

बता दें, 25 साल की महिला की शादी 5 साल पहले उडूंमकेला के रहने वाले बलद राम के साथ हुई थी। लेकिन उसके साथ ऐसा क्या हुआ या किसने उसकी हत्या इसका खुलासा करने के लिए पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।

हत्यारा मृतका के गांव का है 

पुलिस इस घटना को लेकर आरोपी की तलाश कर रही थी। जिसमें संदेह के आधार पर हत्यारे को पकड़ा गया है। जल्द ही पुलिस पूछताछ कर मामले का खुलासा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds