CG ACCIDENT : ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार लोगों को मारी टक्कर, ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत

बलौदाबाजार : खरोरा-बलौदाबाजार मार्ग के ग्राम भैसा के पास कर्मा मोड़ पर सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवती की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग पेट्रोल पंप के कर्मचारी थे। वे अपने काम से लौट रहे थे। इस दौरान ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं वहीं युवती के ऊपर ट्रक चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क जाम की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds