डिप्टी सीएम शर्मा ने पीसीसी चीफ पर किया पलटवार, कहा “पहले तथ्यों को परख लेना चाहिए और फिर बोलना चाहिए”

रायपुर : पुलिस और नक्सलियों के बीच हो रही मुठभेड़ में मारे जा रहे नक्सलियों को लेकर कांग्रेस लगातर भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस ने कई बार आरोप लगाए हैं कि, मुठभेड़ में नक्सलियों की जगह निर्दोष ग्रामीणों का एनकाउंटर किया जा रहा है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीते कल ही प्रेस कांफ्रेंस कर बीजापुर के पीडिया में हुई मुठभेड़ पर भी सवाल उठाए थे। वहीं अब नक्सल उन्मूलन को लेकर प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल उन्मूलन के लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज से सुझाव मांगा है। गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि, बस्तर नक्सल उन्मूलन की ओर बढ़ चुका है। बस्तर के लोग चाहते हैं कि बस्तर से नक्सलवाद खत्म होना चाहिए। ऐसे में विपक्ष को सहयोग करना चाहिए सियासत नहीं। गृहमंत्री शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि, विपक्ष द्वारा जवानों और सुरक्षा बल के मनोबल को खत्म नहीं करना चाहिए। नक्सल उन्मूलन के लिए हमे क्या करना चाहिए दीपक भाई हमे ये बताए।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि, पीसीसी चीफ दीपक बैज झूठे आरोप नहीं लगाने चाहिए। वैसे भी उन्होंने पांच सालों में बस्तर के लिए कभी काम नहीं किया। दीपक बैज को पहले तथ्यों को परख लेना चाहिए और फिर बोलना चाहिए। साय सरकार काम कर रही है तो कांग्रेस को परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds