सिरफिरे ने नाबालिग युवती पर गंडासे किया ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ युवती को सड़क पर घसीटा

रायपुर : गुढ़ियारी इलाके में दिल-दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। एक सिरफिरे व्यक्ति ने गुस्से में आकर नाबालिग लड़की पर ताबड़तोड़ गंडासे से हमला किया। जिससे लड़की बुरी तरह से जख्मी हो गई। खून से लथपथ सड़क पर पड़ी चिल्ला रही थी। इधर बदमाश बाल पकड़कर लड़की को सड़क पर घसीट रहा था। इस दौरान आरोपी ने अपने ऊपर भी हमला किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग को पत्नी बनाकर रखना चाहता था आरोपी

नाबालिग लड़की के परिजनों के मुताबिक आरोपी ओंकार तिवारी के मसाला सेंटर में बच्ची काम किया करती थी। ओंकार तिवारी ने लड़की की मां से कहा था कि, मुझे अपनी बेटी दे दो, मैं उसे पत्नी बनाकर रखूंगा। जब उसके घर वालों इनकार कर दिया। तो नाराज होकर ओंकार तिवारी लड़की के घर पहुंचकर विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि, लड़की के साथ मारपीट करते हुए उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इस दौरान ओंकार तिवारी ने अपने ऊपर भी हमला किया है।

आरोपी ने गंडासे से हमला कर युवती को किया घायल

शनिवार रात सनकी ओंकार तिवारी गंडासा लेकर लड़की के घर में घुसा। फिर परिजनों के साथ बदसलूकी की। लड़की को पीटा और फिर उसके गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर गंडासे से हमला कर दिया। इस दौरान खून से लथपथ लड़की बचने के लिए बाहर भागी। लेकिन वह दौड़ते ही सड़क पर गिर पड़ी। बच्ची के परिजन भी उसे संभालने की कोशिश करते रहे। तब तक बदमाश फिर से बच्ची पर हमला कर दिया।

नाबालिग युवती की गंभीर है स्थिति

ओंकार तिवारी ने फिर नाबालिग लड़की के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटता रहा। आरोपी के हाथ में बड़ा गंडासा था। खून से लथपथ नाबालिग लड़की को सड़क पर साथ ले जा रहा था। गुढ़ियारी के लोग जब बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपी उनसे भी विवाद करने लगा।लगभग 1 से डेढ़ घंटे तक सड़क पर खतरनाक मंजर देखने को मिला। आखिरकार कुछ लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने ओंकार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके शरीर पर गहरे जख्म हुए हैं। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds