CG CRIME : नाबालिग छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा शिक्षक, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

गौरेला पेंड्रा मरवाही : सारबहरा इलाके में रहने वाले शिक्षक महेंद्र सोनी ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इससे छात्रा गर्भवती हो गई। छात्रा जब स्कूल में पढ़ रही थी, तब उसकी उम्र 12 साल थी। आरोप है कि शिक्षक तभी से छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। अब पीड़िता बालिक हो गई। पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, केस दर्ज होने के बाद इसकी जानकारी आरोपी शिक्षक को हुई तो वह फरार हो गया।। गौरेला पुलिस शिक्षक की तलाश कर रही है। यह पूरा मामला तब प्रकाश आया, जब छात्रा गर्भवती हो गई। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 पॉक्सो, 294, 342, 376 का, 376 एन और 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच और आरोपी शिक्षक की पतासाजी शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds