VIDEO : चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में विष्फोट, चपेट में आई लड़की सुलझी, ईलाज के दौरान मौत

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट हो गया। विस्फोट के चपेट में आने से एक लड़की झुलस गई। अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। यह घटना चंद्रपुर की है।

मिली जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्जिंग पर लगाया गया था। इस दौरान उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से एक लड़की झुलस गई। अफरा-तफरी में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे रायपुर रेफर किया गया। वहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

चार पहिया वाहन में अचानक लगी आग

वहीं कोरबा में कटघोरा के झेजारा के पास चलती चार पहिया वाहन में अचानक से आग लग गई। चालक-परिचालक ने गाड़ी से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। यह गाड़ी डीबी प्रोजेक्ट की थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि, शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी और यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds