Big News : पुलिस हेडक्वाटर में चली एक के बाद एक 12 राउंड दनादन गोलियाँ, मच गया हडकंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के पुलिस मुख्यालय परिसर के अंदर अचानक गोली चलनी शुरू हो गई है। गोली चलाने वाला सीएएफ 14वीं बटालियन का जवान है और उसने डिप्रेशन के चलते फायर किया है। फिलहाल गोली चलने का कारण निकलकर सामने नहीं आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 9 बजे पीएचक्यू परिसर अंदर अचानक गोली चल गयी है। गोली चलाने वाले जवान का नाम अजय यादव है, जो सीएएफ 14वीं बटालियन में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि, जवान डिप्रेशन में चल रहा था। वहीं विश्वस्त सूत्रों की मानें तो, जवान ने तक़रीबन 12 राउंड फायर किए गए हैं। इस गोलीबारी में किसी को भी चोट नहीं आई है।

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि, यह एक्सीडेंटल फायर है या जानबूझकर गोली चलाई गई है। इसकी जानकारी अभी तक निकलकर सामने नहीं आई है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सभी आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं सीएएफ 14 वीं बटालियन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds