जीवन में अशांति है तो जरूर आजमाएं ये उपाय, अशुभ ग्रह भी देंगे शुभ फल

ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि 9 ग्रहों का हमारे जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव होता है और जीवन में अच्छी बुरी सभी घटनाएं इन्हीं 9 ग्रहों के कारण होती है। ऐसे में यदि आपकी भी लग्न कुंडली में कुछ ग्रहों की स्थिति अच्छी नहीं है और ग्रहों के अशुभ प्रभावों के परेशान हैं तो लाल किताब में दिए गए कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। दरअसल लाल किताब जीवन में आने वाली परेशानी दूर करने वाले उपायों की एक पुस्तक है। इन उपायों को पूरी श्रृद्धा और विधि-विधान से किया जाए तो लाइफ की हर परेशानी दूर हो सकती है। लाल किताब में दिए गए इन उपायों को आप आजमा सकते हैं –

चंद्रमा कमजोर हो तो आजमाएं ये उपाय

यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा अशुभ स्थिति में है तो सोमवार को शिवजी की पूजा करना चाहिए। इसका अलावा गाय का दूध शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। रोज मां के पैर छूना चाहिए। ऐसा करने में कुंडली में चंद्रमा से संबंधित शुभ फल मिलने लगेंगे।

मंगल व बुध के लिए करें ये उपाय

कुंडली में मंगल कमजोर होने पर हर मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें और हनुमानजी की आराधना करें। मंगलवार को लाल वस्त्र पहनें। इसके अलावा लाल रंग का रूमाल अपनी जेब में हमेशा रखने से भी मंगल ग्रह का दुष्प्रभाव कम होगा। वहीं बुध से संबंधित शुभ फल पाने के लिए बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरी साड़ी व चूड़ी दान करना चाहिए। बुधवार को भगवान श्रीगणेश की पूजा करने से शुभ फल मिलता है।

गुरु, शुक्र व शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न

गुरु ग्रह कमजोर हैं तो हर गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें। किसी ब्राह्मण को हल्दी, पीली मिठाई और केले का दान करें। इसके अलावा धार्मिक ग्रंथ भी दान कर सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह से शुभ फल पाने के लिए हर शुक्रवार को जरूरतमंदों को चावल, शक्कर और दूध का दान करें। छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं। किसी विवाहित स्त्री को सुहाग की सामग्री भेंट करें। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए रोगियों की सेवा करना चाहिए। शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

उगते सूर्य को जल चढ़ाएं

सूर्य को सौरमंडल का राजा कहते हैं। सूर्य से संबंधित शुभ फल पाने के लिए रोज सुबह उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाएं। गेहूं का दान जरूरतमंदों को करें। राहु के कारण परेशान हैं तो तांबे के लोटे में जल भरकर उसे सिरहाने रखकर सोएं और सुबह उठते ही उसे कीकर या अन्य किसी कांटेदार वृक्ष की जड़ में डाल दें। केतु से शुभ फल पाने के लिए काले रंग की गाय का दान करें। अगर ऐसा न कर पाएं तो काली गाय गाय को चारा खिलाएं। प्रतिदिन काली गाय की सेवा करें। इससे केतु को अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds