लॉगिन

आईपीएल 2024 से पहले विराट कोहली का बदला लुक, फील्ड पर दिखेगा ‘नया अवतार’, क्या करेंगे कमाल?

Sports March 19, 2024 रिपोर्टर: shailesh
आईपीएल 2024 से पहले विराट कोहली का बदला लुक, फील्ड पर दिखेगा ‘नया अवतार’, क्या करेंगे कमाल?

आईपीएल 2024 से पहले विराट कोहली का बदला लुक, फील्ड पर दिखेगा ‘नया अवतार’, क्या करेंगे कमाल?

नई दिल्‍ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2024 से पहले नया लुक लिया है। कोहली ने प्रसिद्ध स्‍टाइलिस्‍ट आलीम खान से अपना मेकओवर कराया है। आरसीबी के पूर्व कप्‍तान का नया लुक फैंस को खूब भा रहा है और उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

विराट कोहली ने नया हेयरस्‍टाइल लिया है, जो फैंस को खूब रास आ रहा है। आलीम खान ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर स्‍टार क्रिकेटर के नए लुक की फोटोज शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, ‘एक और इकलौते किंग कोहली।’ कोहली अपने नए लुक के साथ आगामी आईपीएल में धमाल मचाना चाहेंगे।

फॉर्म होगा जरूरी

विराट कोहली के लिए आगामी आईपीएल महत्‍वपूर्ण रहने वाला है। वो गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी होकर खेलना चाहेंगे। कोहली के लिए फॉर्म में रहना इसलिए भी जरूरी है क्‍योंकि आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए उनके चयन को लेकर काफी चर्चाएं हैं। कई लोग कह रहे हैं कि विराट कोहली का चयन टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में नहीं होना चाहिए जबकि प्रबंधन के सूत्रों की तरफ से खबर आ रही है कि उन्‍हें हर हाल में चुना जाएगा।

ब्रेक के बाद वापसी

विराट कोहली ने हाल ही में इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज से ब्रेक लिया था। विराट कोहली ने अपने बेटे के जन्‍म के लिए ब्रेक लिया था और अब वो क्रिकेट एक्‍शन में लौटने को बेकरार हैं। 35 साल के कोहली 22 मार्च को आईपीएल 2024 के पहले मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम उद्घाटन मैच में गत चैंपियन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स से भिड़ेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds