करोड़ों दुआएं भी कम पड़ी गईं… बॉयफ्रेंड की अचानक मौत, इस खिलाड़ी का घर ही उजड़ गया

नई दिल्‍ली। विश्व की नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी और मौजूदा ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन आर्यना सबालेंका के बॉयफ्रेंड कॉन्स्टेंटिन कोल्टसोव की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका में उनका निधन हुआ है। सबालेंका अभी दुनिया की टॉप महिला खिलाड़ी में गिनी जाती हैं। उन्होंने लगातार दो साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है। सबालेंका और कोल्टसोव की उम्र में करीब 17 साल का अंतर था।

कॉन्स्टेंटिन कोल्टसोव आइस हॉकी खिलाड़ी

बेलारूस के कॉन्स्टेंटिन कोल्टसोव आइस हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। 42 साल के कोल्टसोव नेशनल हॉकी लीग के पिट्सबर्ग पेंगुइन के साथ तीन सीजन खेल चुके हैं। इसके अलावा वह विंटर ओलिंपिक में भी हिस्सा ले चुके।

पूर्व क्लब ने दी जानकारी

उनके की मौत की पुष्टि सोशल मैसेजिंग साइट टेलीग्राम पर उनके पूर्व क्लब सलावत युलाएव ऊफ़ा के अकाउंट से की गई। रूसी क्लब के बयान में कहा गया, ‘गहरे दुख के साथ हम आपको सूचित कर रहे हैं कि सलावत युलाएव के कोच कॉन्स्टेंटिन कोल्टसोव का निधन हो गया है।’

वजह का खुलासा नहीं हुआ

बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेंटिन कोल्टसोव का निधन अमेरिका के मियामी में हुआ है। अभी तक मौत की वजह का पता नहीं चला है। लेकिन डेली मेल की रिपोर्ट को माने तो ब्लड क्लॉट मौत की वजह है।

तीन साल से डेट कर रही थीं सबालेंका

ऐसा माना जाता है कि जून 2021 में पहली बार जुड़ने के बाद सबालेंका और कोल्टसोव ने तीन साल तक डेट किया था और दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी ने अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds