लॉगिन

विश्व कप और ओलंपिक चयन ट्रॉयल में शीर्ष पर रहीं तीरंदाज दीपिका, पिछले साल पूरे सत्र में नहीं खेली थीं

Sports March 18, 2024 रिपोर्टर: shailesh
विश्व कप और ओलंपिक चयन ट्रॉयल में शीर्ष पर रहीं तीरंदाज दीपिका, पिछले साल पूरे सत्र में नहीं खेली थीं

विश्व कप और ओलंपिक चयन ट्रॉयल में शीर्ष पर रहीं तीरंदाज दीपिका, पिछले साल पूरे सत्र में नहीं खेली थीं

सोनीपत : दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने यहां आगामी विश्वकप और पेरिस ओलंपिक के लिए हुए चयन ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल किया। तीन बार की ओलंपियन दीपिका ने फरवरी में बगदाद एशिया कप में दो स्वर्ण पदक जीतकर वापसी की। वह दिसंबर 2022 में मां बनने के बाद पिछले साल पूरे सत्र में खेल से बाहर रही थीं।

दीपिका ने भजन कौर अंकिता भक्त और कोमालिका बारी के साथ चार सदस्यीय टीम में जगह बनाई। विश्व यूथ की पूर्व चैंपियन बारी सिमरनजीत की जगह शामिल हुईं। भारत को अभी महिला वर्ग में पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करना है। अंताल्या में 18 से 23 जून तक होने वाला विश्वकप ओलंपिक के लिए अंतिम क्वालिफाइंग स्पर्धा है।

भारत के लिए अब तक एकमात्र पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले धीरज बोम्मदेवरा पुरुष रिकर्व वर्ग में शीर्ष पर रहे। तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव और मृणाल चौहान पुरुष रिकर्व टीम के अन्य सदस्य हैं। राष्ट्रीय हाई परफोरमेंस निदेशक संजीव सिंह ने कहा, ‘यह टीम अस्थायी है (ओलंपिक के लिए) और हम विश्वकप के पहले दो चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर एक या दो बदलाव कर सकते हैं।’

टीम :
रिकर्व पुरुष: धीरज बोम्मदेवरा, तरूणदीप राय, प्रवीण जाधव और मृणाल चौहान।
रिकर्व महिला: दीपिका कुमारी, भजन कौर, अंकिता भक्त और कोमलिका बारी।

कंपाउंड पुरुष: प्रथमेश फुगे, अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और प्रियांश।
कंपाउंड महिला: ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी, परनीत कौर और अवनीत कौर

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds