लॉगिन

चुनाव आयोग की आइकन बनीं पैरा तीरंदाज शीतल, प्रदर्शनी क्रिकेट मैच भी हुआ आयोजित

Sports March 18, 2024 रिपोर्टर: shailesh
चुनाव आयोग की आइकन बनीं पैरा तीरंदाज शीतल, प्रदर्शनी क्रिकेट मैच भी हुआ आयोजित

चुनाव आयोग की आइकन बनीं पैरा तीरंदाज शीतल, प्रदर्शनी क्रिकेट मैच भी हुआ आयोजित

नई दिल्ली : भारतीय चुनाव आयोग ने भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के बीच प्रदर्शनी क्रिकेट मैच आयोजित कराया। यह मैच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सहयोग से कराया गया। इस दौरान अर्जुन पुरस्कार विजेता पैरा तीरंदाज शीतल देवी को चुनाव आयोग का पीपल विद डिसएबिलिटी (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी का आइकन घोषित किया गया।

जम्मू-कश्मीर की शीतल ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनकी उम्र अभी 17 साल है। वह अगली बार वोटर कार्ड बनवाकर चुनाव के पर्व में हिस्सा लेंगी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी आइकन बनाए जाने पर चुनाव आयोग का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू उपस्थित थे जिन्होंने विजेता टीम को सम्मानित किया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds