महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में ओडिशा क्वार्टर फाइनल में, हरियाणा की लगातार दूसरी जीत

पुणे : हरियाणा, ओडिशा और मिजोरम ने रविवार को यहां हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। इस जीत की बदौलत हरियाणा और ओडिशा ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

हरियाणा अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पूल डी मैच में पुडुचेरी को 22-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की। ओडिशा ने पूल ई के मुकाबले में चंडीगढ़ को 6-1 से हराया, जबकि पूल एफ मुकाबले में मिजोरम ने राजस्थान पर 20-2 से जीत हासिल की।

तमिलनाडु और उत्तराखंड ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। तमिलनाडु ने पूल एच में गुजरात को 6-0 जबकि उत्तराखंड ने पूल जी मैच में दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव को मात दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds