लॉगिन

WPL 2024 की चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया

Sports March 17, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
WPL 2024 की चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया

WPL 2024 की चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया

नईदिल्ली। जो विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, केएल राहुल, युवराज सिंह, जहीर खान और डेल स्टेन जैसे वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज IPL के 16 सीजनों में नहीं कर सके, स्मृति मांधना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दो सीजन में ही कर दिखाया. पिछले 16 सालों से फ्रेंचाइजी टी20 लीग में एक ट्रॉफी के लिए जूझ रही बैंगलोर का इंतजार आखिर विमेंस प्रीमियर लीग में खत्म हो गया है. WPL 2024 सीजन के फाइनल में बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. WPL के दूसरे सीजन के इस फाइनल में बैंगलोर ने जबरदस्त वापसी करते हुए दिल्ली को शिकस्त दी और फ्रेंचाइजी के इतिहास में पहला खिताब जीत लिया.

WPL 2024 Final: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का चैंपियन मिल गया है। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर डब्ल्यूपीएल का खिताब जीतने में कामयाब रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हराया। दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और फिर बल्लेबाजों ने ट्रॉफी तक पहुंचाया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम बनी चैंपियन
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में भी कामयाब रहीं। लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज क्रिज पर नहीं टीक सका। दिल्ली कैपिटल्स अच्छी शुरूआत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के स्पिनरों के सामने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के चलते 18.3 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद आरसीबी ने इस टारगेट को चेज करके खिताब अपने नाम किया।

श्रेयंका पाटिल-सोफी मोलिनू ने लगाई विकेटों की झड़ी
21 साल की श्रेयंका पाटिल ने इस मैच में सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 3.3 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट अपने खाते में डाले। श्रेयंका पाटिल के अलावा सोफी मोलिनू ने भी कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। खास बात ये थी कि सोफी मोलिनू ने ये तीनों विकेट एक ही ओवर में चटकाए।

RCB ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल किया टारगेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने 114 रनों के टारगेट को 2 विकेट के नुकसान पर हासिल किया। कप्तान स्मृति मंधाना ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और 31 रन बनाए। वहीं, सोफी डिवाइन ने 32 रन की पारी खेली। इसके बाद एलिस पेरी ने टीम को जीत तक पहुंचाया। एलिस पेरी ने नाबाद 35 रनों की पारी खेली। वहीं, ऋचा घोष ने नाबाद 17 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली जीत
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को ये फाइनल मैच जीतने के लिए वुमेंस प्रीमियर लीग का इतिहास बदलने की जरूरत थी और उसने ऐसा ही किया। दरअसल, वुमेंस प्रीमियर लीग में दोनों टीमों के बीच इससे पहले 4 मैच खेले गए थे। इन सभी मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बाजी मारी थी। ऐसे में इस मैच में भी दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी था। लेकिन आरसीबी ने इस मैच में जीतकर सभी आंकड़े बदल कर रख दिए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds