VIDEO : हरियाणा में सैनी सरकार ने ध्वनि मत से हासिल किया बहुमत, जेजेपी ने किया विधानसभा का बहिष्कार

 चंडीगढ़ : हरियाणा में अचानक उठे सियासी भूचाल में बुधवार का दिन अहम रहा। हरियाणा में विधानसभा का एक दिन का सत्र बुलाया गया, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ध्वनि मत से बहुमत हासिल कर लिया। पहले विश्वास मत पेश किया गया, फिर बहस हुई।

जेजेपी के 10 विधायकों ने सदन का बहिष्कार किया, जिसके बाद सदन में बहुमत हासिल करने के लिए कुल 40 विधायकों की दरकार थी।इससे पहले विधानसभा का गणित देखते हुए इस बात की आशंका नहीं थी कि भाजपा को बहुमत साबित करने में कोई परेशानी होगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया। इसके बाद सदन में मौजूद जजपा के चारों विधायको के साथ ही निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू भी सदन से बाहर चले गए।

जेपेपी के चार विधायक व्हिप का उल्लंघन कर सदन में पहुंचे हैं। इससे माना जा रहा है कि पार्ट में फूट पड़ गई है। जजपा विधायक ईश्वर सिंह और रामकुमार गौतम भी सदन में पहुंचे। जजपा के कुल 10 विधायकों में से चार विधायक सदन में मौजूद है।

फ्लोर टेस्ट से पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर सदन की कार्यवाही से गैरहाजिर रहने को कहा है। विधानसभा में जेजेपी के 10 विधायक हैं, जिनके समर्थन से अब तक हरियाणा में सरकार चल रही थी।

फ्लोर टेस्ट से पहले खट्टर सरकार में मंंत्री रहे अनिल विज मीडिया के सामने आए और कहा कि उन्होंने हर स्थिति में पार्टी का साथ दिया है और इस बार भी वे ऐसा ही करेंगे। इससे पहले सैनी को सीएम बनाए जाने पर अनिल विज नाराज बताए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds