फुलेरा दूज पर भगवान शिव को लगाएं इन खास चीजों का भोग, घर में आएगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में फुलेरा दूज का बड़ा धार्मिक महत्व माना जाता है। इस त्योहार भगवान कृष्ण और राधा जी समेत भगवान शिव और मां पार्वती को भी समर्पित माना जाता है। यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन ब्रज में हर्षोल्लास के साथ फूलों से होली खेली जाती है। इस दिन राधा कृष्ण की पूजा के साथ-साथ भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीकृष्ण के साथ-साथ  भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें और पूजा में भगवान शिव और माता पार्वती को कुछ विशेष चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है।

शुद्ध घी अर्पित करें

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद भगवान को गाय का शुद्ध घी अर्पित करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से परिवार में चल रही सभी परेशानियां दूर होती हैं और रिश्ते मजबूत होते हैं।

मालपुए का भोग

मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती को मालपुए का प्रसाद प्रिय होता है। फुलेरा दूज के दिन शिव परिवार को मालपुए का भोग अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को मालपुए का भोग लगाने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

केसर का भोग

मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को केसर अर्पित करना चाहिए। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। साथ ही मन का भय भी समाप्त हो जाता है। अगर भयमुक्त होना चाहते हैं, तो फुलेरा दूज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को केसर का भोग लगाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button