लॉगिन

जेम्स एंडरसन का टेस्‍ट में कौन था पहला शिकार? फिर 700 विकेट तक कैसे किया सफर तय? यहां जानें उनके रोचक आंकड़े

Sports March 9, 2024 रिपोर्टर: shailesh
जेम्स एंडरसन का टेस्‍ट में कौन था पहला शिकार? फिर 700 विकेट तक कैसे किया सफर तय? यहां जानें उनके रोचक आंकड़े

जेम्स एंडरसन का टेस्‍ट में कौन था पहला शिकार? फिर 700 विकेट तक कैसे किया सफर तय? यहां जानें उनके रोचक आंकड़े

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन ने इतिहास रचा। तीसरे दिन कुलदीप यादव का विकेट लेने के साथ ही वह दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने जिसने टेस्ट में 700 विकेट हासिल की। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के केवल तीसरे खिलाड़ी हैं। पहले स्थान पर दिग्गज मुथैया मुरलीधरन और दूसरे स्थान पर शेन वार्न काबिज हैं।

जेम्स एंडरसन ने यह उपलब्धि 187 मैच की 348 पारियों में हासिल की। एंडरसन के नाम टेस्ट क्रिकेट में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा गेंदें डालने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है। अपने 21 साल के लंबे टेस्ट करियर में 39877 गेंदें डाल चुके हैं। एंडरसन ने साल 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। तीन बार वह 10 विकेट ले चुके हैं और 32 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज-

मुथैया मुरलीधरन- 800

शेन वार्न- 708

जेम्स एंडरसन- 700

अनिल कुंबले- 619

स्टुअर्ट ब्रॉड- 604

एंडरसन के ऐतिहासिक विकेट

जेम्स एंडरसन ने अपना पहला टेस्ट विकेट मई 2003 में लॉर्ड्स में जिम्बाब्वे के मार्क वर्म्यूलेन को आउट करके लिया था। इसके बाद, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (100वें), ऑस्ट्रेलिया के पीटर सिडल (200वें), न्यूजीलैंड के पीटर फुल्टन और मार्टिन गुप्टिल (क्रमशः 300वें और 400वें) को आउट करके महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। वेस्टइंडीज के क्रैग ब्रैथवेट (500वें), और पाकिस्तान के अजहर अली (600वें) को अपना शिकार बनाया। भारत के कुलदीप यादव को अपना 700 शिकार बनाया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds