लॉगिन

बड़ी वारदात के पहले ही जर्मन मेड पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh February 11, 2023 रिपोर्टर: shailesh
बड़ी वारदात के पहले ही जर्मन मेड पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

बड़ी वारदात के पहले ही जर्मन मेड पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: दुर्ग पुलिस ने एक आरोपी को जर्मनी मेड पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यदि आरोपी को समय पर गिरफ्तार न किया जाता तो वो किसी बड़े अपराध को अंजाम दे सकता था। आरोपी ने पिस्टल के साथ अपने पास धारदार चाकू भी रखा हुआ था।

20 जिंदा कारतूस और चाकू जब्त

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 9 फरवरी को उन्हें मुखबिर ने सूचना दी थी कि संजय नगर सुपेला निवासी रवि गायकवाड़ उर्फ अमर सिंह नाम का युवक अपने पास घातक हथियार रखा हुआ है। वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए प्लान बना रहा है। एसपी दुर्ग के निर्देश पर युवक पर नजर रखी। इसके बाद उसे घेराबंदी करके शुक्रवार को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर रवि के पास से जर्मन मेड पिस्टल के साथ ही 20 राउंड जिंदा कारतूस और धारदार चाकू मिला है।

पुलिस रिमांड में लेकर आरोपी से करेगी पूछताछ

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस का कहना है कि वो आरोपी को रिमांड पर लेगी। इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की जाएगी, कि वह इतना घातक हथियार कहां से लाया था। उसे हथियार सप्लाई करने वाला कौन था। उसके साथ और कौन मिला है और वो लोग किस बड़े अपराध को अंजाम देना चाहते थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds